सशिविम केतुंगाधाम में श्रद्धा के साथ नए सत्र का शुभारंभ

Apr 06, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने शिक्षा में संस्कारों के महत्व पर बल दिया और विद्यार्थियों को अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सशिविम केतुंगाधाम में श्रद्धा के साथ नए सत्र का शुभारंभ

बानो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पावन अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें पुजारी प्रदीप गोस्वामी द्वारा पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन के दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा और पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हवन में भाग लिया तथा आहुति अर्पित कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए मंगलकामनाएं कीं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।