सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,केतुंगाधाम में स्थापना दिवस 20 को
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, केतुंगाधाम विद्यालय का स्थापना दिवस 20 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने बताया कि समारोह में कई प्रतिष्ठित नेता और समाजसेवी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा।

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,केतुंगाधाम विद्यालय में आगामी 20 जनवरी को विद्यालय का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास,उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नेता, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे,जिनके लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में ही पूर्ण श्रद्धा,अनुशासन और भावपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ,प्रेरक उद्बोधन तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाने वाले आयोजन शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


