होली मिलन समारोह का आयोजन
Feb 28, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
सरस्वती शिशु मंदिर बनदुर्गा में छात्रों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने होली को रंगों और खुशियों का महापर्व बताया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्रधानाचार्य बृहस्मनी कुमारी ने बताया कि यह समारोह 2 से 7 मार्च तक चलेगा।

बोलबा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर बनदुर्गा के छात्रों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली रंगो एवं खुशियों का महापर्व है जो बुराई पर अच्छाई की जीत एवं बसंत ऋतु की आगमन का प्रतीक है। प्रभारी प्रधानाचार्य बृहस्मनी कुमारी ने बताया कि विद्यालय में दो से सात मार्च तक होगी। मौके पर संजय मिश्रा, हरिराम रौतिया, गजेंद्र रौतिया, रूपलाल रौतिया, बलराम रौतिया आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


