ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगागांव के चबुतरे में हॉकी खेल कर लॉकडाउन का मजा ले रही है संगीता कुमारी

गांव के चबुतरे में हॉकी खेल कर लॉकडाउन का मजा ले रही है संगीता कुमारी

देश विदेश में अपनी हॉकी खेल की प्रतिभा से डंका बजाने वाली अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाडी संगीता कुमारी लॉकडाउन में भी प्रेरणास्रोत बनी...

गांव के चबुतरे में हॉकी खेल कर लॉकडाउन का मजा ले रही है संगीता कुमारी
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSun, 05 Apr 2020 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

देश विदेश में अपनी हॉकी खेल की प्रतिभा से डंका बजाने वाली अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाडी संगीता कुमारी लॉकडाउन में भी प्रेरणास्रोत बनी है। लॉकडाउन में हॉकी खिलाडी संगीता कुमारी करंगागुडी स्थित अपने घर मे एकांत वास में रहते हुए निरंतर हॉकी का अभ्‍यास कर रही है। साथ ही साथ जिले के अलावे पुरे देश के लोगो को भी लॉकडाउन का पालन कर कोरोना जैसी महामारी को दूर भगाने की अपील कर रही है। अपने घर में ईटो को खिलाडी की तरह सजाकर संगीता हॉकी खेल का अभ्‍यास करती है। और अकेले पन को हॉकी के सहारे दूर कर रही है। इधर उक्‍त गांव निवासी एक अन्‍य अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाडी व्‍यूटी डुंगडुंग भी लॉकडाउन को अपने हॉकी खेल के अभ्‍यास में बाधा नहीं बनने दे रही है। व्‍यूटी भी संगीता की तरह ईटो को खिलाडी बनाकर अपनी स्टिक से गेंद को छकाते हुए गोलपोस्‍ट तक डाल कर अपने अकेले पन को दूर कर रही है। विदित है कि उक्‍त दोनो खिलाडी भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से अपनी खेल का लोहा मनवाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें