ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगामाताओं के संरक्षिका है संत मोनिका: बिशप बरवा

माताओं के संरक्षिका है संत मोनिका: बिशप बरवा

कॉथोलिक धर्मप्रांत के विभिन्न पल्ली में रविवार को माताओं के संरक्षिका संत मोनिका का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर धार्मिक मिस्सा पूजा के बाद स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन...

माताओं के संरक्षिका है संत मोनिका: बिशप बरवा
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाMon, 26 Aug 2019 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

कॉथोलिक धर्मप्रांत के विभिन्न पल्ली में रविवार को माताओं के संरक्षिका संत मोनिका का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर धार्मिक मिस्सा पूजा के बाद स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मप्रांत मुख्यालय के संत अन्ना महागिरजाघर में आयोजित धर्मविधि मुख्य अनुष्ठाता विशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में संपन्न कराया गया।

विशप का सहयोग रांची येसी समाज के प्रोंवेंसियल फा जोसेफ मरियानुस कुजूर, फा कुलवंत मिंज, फा प्रेम बा:, फा इग्‍नासियुश टेटे, वीजी सह पल्ली पुरोहित फा. तोबियस सोरेंग, फा तोबियस केरकेट्टा, फा बेंजामिन डुंगडुंग, फा शैलेश केरकेट्टा सहित 25 पुरोहितों ने किया। धर्मविधि का शुभाररंभ मनन-चितंन,विनती प्रर्थना के साथ हुआ। बाईबल और सुसमाचार पाठ के बाद बिशप द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उनके अगुवाई में पवित्र युखारिसत का मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया।मौके पर विशप ने कहा कि हमें भी संत मोनिका की तरह ही काम करना चाहिए। इससे परिवार सहित घर में ईश्वर का वास के साथ सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने सभी माताओं से अपने अपने बच्चों को बेहतर संस्कार देने की बात कही। कहा कि संत मोनिका माताओं की संरक्षिका है। सभी माताओं को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्‍यों का पालन करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जीवन में संघर्ष का फल मिठा होता है। इधर बोलबा के समसेरा मिशन में भी धूमधाम के साथ संत मोनिका का पर्व मनायागया। मौके पर फा रफायल केरकेट्टा ने मिस्‍सा अनुष्‍ठान कराया। कार्यक्रम में फा विमल,सि मगदली बाड़ा, सि ठीठीयो, पीटर कुल्‍लू आदि उपस्थित थे।स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनधर्मविधि में मिस्सा गीत का माताओं के द्वारा किया गया। धर्मविधि समापन के बाद चर्च परिसर में माताओं के सम्मान में स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन संत मोनिका की तस्‍वीर पर पुष्‍प अर्पित कर किया गया। मौके पर कई मसीही विश्‍वासी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें