Simdega News: जिले के विभिन्न निर्माणाधीन कार्य स्थलों का सुरक्षा ऑडिट
Simdega News: सिमडेगा में एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया। सुरक्षा मानकों के पालन, रात्रिकालीन सुरक्षा, और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं की निगरानी की गई।

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देशा पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं कार्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया। सुरक्षा ऑडिट के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री एवं मशीनरी की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रिकालीन सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी सहित विभिन्न सुरक्षा पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित निर्माण एजेंसियों, संवेदकों एवं साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने तथा कार्यरत मजदूरों एवं कर्मियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी निर्माण स्थलों पर रात्रिकालीन गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।-


