Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsRural Development Department Review Meeting BDO Expresses Discontent Over KYC Progress
80 प्रतिशत केवाईसी पुर्ण करने का निर्देश

80 प्रतिशत केवाईसी पुर्ण करने का निर्देश

संक्षेप:

प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने मजदूरों के जॉबकार्ड केवाईसी में कमी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रोजगार सेवकों को 80 प्रतिशत केवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लाभुकों को शीघ्र आवास निर्माण का निर्देश दिया गया।

Jan 19, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने की। बैठक में सहायक अभियंता,कनीय अभियंता,रोजगार सेवक, पंचायत सचिव,जनसेवक सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मनरेगा अंतर्गत मजदूरों के जॉबकार्ड केवाईसी में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को तीन से चार दिनों के भीतर कैंप का आयोजन कर कम से कम 80 प्रतिशत केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने प्रथम किस्त के आधार पर प्रगति लाने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही जिन लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान हो चुका है,उन्हें शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया। -