रूआर अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित रूआर 2026 अभियान की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने कहा कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। सभी शिक्षकों को अनामांकित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूल में नामांकित करने के निर्देश दिए गए।

कुरडेग, प्रतिनिधि।झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा रूआर 2026 अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, देवनीश खलखो,बीडीओ नैमन कुजूर मुखिया जगेश्वर प्रधान,उर्मिला कुजूर,प्रतिभा कुजूर अनास्तसिया खलखो ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। कहा गया कि रूआर अभियान 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर विशेष नामांकन अभियान और गतिविधियां आयोजित की जाएगी। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि अभियान के दौरान प्रखंड का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी शिक्षक घर घर जाकर अनामांकित और स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान करें और उनका नजदीक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएं तथा उनका ठहराव भी सुनिश्चित करने की कोशिश करें।
बीडीओ ने सभी शिक्षकों को कई निर्देश दिया एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यशाला में बीपीओ जया रश्मि, प्रेमप्रकाश, बीआरपी सीआरपी, बीआरसी कर्मी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


