ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगारुठ गई बरसात, जनता परेशान है दिन और रात

रुठ गई बरसात, जनता परेशान है दिन और रात

सिमडेगा जिले में मौसम की बेरुखी से किसान परेशान हैं। बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। खेतों में पड़ रही दरार को देख किसानों का कलेजा फट रहा...

रुठ गई बरसात, जनता परेशान है दिन और रात
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाWed, 20 Jun 2018 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा जिले में मौसम की बेरुखी से किसान परेशान हैं। बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। खेतों में पड़ रही दरार को देख किसानों का कलेजा फट रहा है। पिछले दिनों हुई से किसानों के चेहरे खिले थे। लेकिन 10 दिनों से बारिश नहीं होने से खेतों में बुनाई की गई धान सहित अन्‍य फसल सूखने लगे हैं। पानी के अभाव में खेतों में दरार पड़ने लगी है। खेत में नमी के अभाव में किसान जोताई भी नहीं कर पा रहे हैं। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खिंच गयी है। किसान बारिश के लिए आसमान निहार रहे हैं। जून का महिना समाप्‍त होने वाली है। पर बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीद टूटटी नजर आ रही है। औसत से कम बारिश होने से किसानों के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गयी है। बताते चलें कि जून के पहले सप्‍ताह में बारिश होने के कारण किसानों में आस जगी थी तथा वह इस साल औसत से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। किसानों की भविष्यवाणी अब निरर्थक साबित होती दिख रही है। मौसम अनुकूल नहीं रहने व तीखी धूप से पड़ रही अधिक गरमी के कारण खेती में नुकसान होने का डर किसानों को सता रहा है। 39 डिग्री के आस पास रहा जिले का तापमानवुधवार को जिले का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। गर्मी की तपिश झेलने को विवश दिखे। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी। जिसके कारण लोगो को काफी परेशान देखा गया। तेज धूप के साथ साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान रहे।क्या कहते हैं किसान किसानों ने कहा कि बारिश नहीं होने से खेती के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहा है। नमी के अभाव में खेतों में दरारें आना शुरू हो गया है। समय से बारिश नहीं होने से धान की फसल के साथ-साथ भदई फसल पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि आगे दलहन फसल और धान की खेती में भी विलंब हो सकती है। बारिश नहीं होने के कारण खेतों की जुताई बुवाई नहीं होने और गर्मी भी काफी होने के कारण बोया गया बिछड़ा का अंकुर मुरझा जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें