Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsRising Mosquito Population Sparks Malaria and Dengue Fears Amidst Continuous Rainfall
फोगिंग की रफ्तार धीमी होने से बढ़ रहा है मच्‍छरों का प्रकोप

फोगिंग की रफ्तार धीमी होने से बढ़ रहा है मच्‍छरों का प्रकोप

संक्षेप:

सिमडेगा में लगातार बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू फैलने का खतरा बढ़ गया है। नप द्वारा फोगिंग की जाती है, लेकिन कई मुहल्‍लों में यह कार्य धीमा है। मच्छरों के बढ़ते...

Sun, 24 Aug 2025 10:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। लगातार बारिश के कारण मच्छरों के बढ़तो प्रकोप के बीच मलेरिया एवं डेंगू बिमारी फैलने की आंशका बढ़ा दी है। इधर मच्छरो के प्रकोप से बचाने के लिए शहर में नप द्वारा कभी कभार फोगिंग की जाती है। हालांकि फोगिंग का कार्य धीमा रहने के कारण कई मुहल्लों में अब तक फोगिंग नहीं हो सका है। जिन मुहल्लों में अब तक फोगिंग नहीं हो पाई है वहां मच्छरों के अलावे मक्खियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण ऐसे मुहल्ले के लोगों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मच्छरों के प्रकोप के कारण मलेरिया एवं डेंगू होने की संभावना को देखते हुए लोगों के जेहन में डर का भी माहौल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर मलेरिया विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों को भी घरों के आसपास जल जमाव न करने की सलाह दी जा रही है। ताकि मच्छरों के प्रजन्न को रोका जा सके। -