धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु बनाएं अधिकारी: डीसी
सिमडेगा में धान अधिप्राप्ति से संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। 16 लैम्पस और 1 राईस मिल का चयन किया गया और किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया पर भी बात की गई।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में धान खरीद व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसानों को समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला अंतर्गत कुल 16 लैम्पस एवं 01 राईस मिल का सर्वसम्मति से चयन किया गया। निर्णय लिया गया कि पूर्व में पंजीकृत किसानों के साथ-साथ नए किसान भी अपना पंजीकरण कराकर निर्धारित लैम्पस में सरकार द्वारा तय एमएसपी पर धान की बिक्री कर सकते हैं। डीसी ने लैंपस में धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि अरानी लैम्पस, टैसेरा लैम्पस, पाकरटांड लैम्पस, क्रुशकेला लैम्पस, रैंसिया लैम्पस, सिमहातु लैम्पस, गेनमेर लैम्पस, टिनगिना लैम्पस, परबा लैम्पस, कुरडेग लैम्पस, चड़रीमुंडा लैम्पस, डुमरडीह लैम्पस, पिड़ियापोछ लैम्पस, जोराम लैम्पस, मेरोमडेगा लैम्पस एवं पाईकपारा लैम्पस में धान की खरीदारी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


