वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों के प्रगति की हुई समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति, पोषण ट्रैकर, भवन निर्माण, और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों के प्रगति की हुई समीक्षा

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बीडीओ के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

मौके पर कई लोग उपस्थित थे। बैठक में अपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन प्रमंडल सिमडेगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीडीपीओ, अभियंता एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।