मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक

Feb 11, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

ठेठईटांगर में बीपीओ मेरी ज्योति सोरेंग की अध्यक्षता में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मानव सृजन बढ़ाने, मजदूरों का ई केवाईसी सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को पूरा करने और पीएम आवास तथा अबुआ आवास के मास्टर रोल निकालने के निर्देश दिए गए। सभी योजनाओं को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बीपीओ मेरी ज्योति सोरेंग की अध्यक्षता में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा की योजनाओं में मानव सृजन बढ़ाने का निर्देश दिया। वही मनरेगा के मजदूरों का ई केवाईसी करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीकृत मोरम पथ को पूरा करने का निर्देश दिया। वही सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही आम बागवानी का लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। वही पीएम आवास और अबुआ आवास का मास्टर रोल समय पर निकालने का निर्देश दिया।

बैठक में बीपीओ मेरी ज्योति सोरेंग, एई विधु शेखर सिंह, अनिल कुमार नाग, जितेंद्र कुमार, प्रणय भगत सहित सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।