ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगासरना धर्म की रक्षा का लिया संकल्प

सरना धर्म की रक्षा का लिया संकल्प

सरना धर्म की रक्षा करना हमारा दायित्व है। लोग अपने धर्म की रक्षा के लिए अडिग रहें। उक्त बातें सरना संगोम समिति खूंटी की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़या ने बानो प्रखंड के ओल्हान स्थित तिरपनटोली में आयोजित सरना...

सरना धर्म की रक्षा का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाThu, 24 May 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सरना धर्म की रक्षा करना हमारा दायित्व है। लोग अपने धर्म की रक्षा के लिए अडिग रहें। उक्त बातें सरना संगोम समिति खूंटी की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़या ने बानो प्रखंड के ओल्हान स्थित तिरपनटोली में आयोजित सरना संगोम कार्यक्रम में कही।

साथ ही कहा कि लोगों को बरगला कर दूसरे धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है। जिससे सरना धर्म के लोगों की संख्या कम होती जा रही है। हमें सरना धर्म को बचाने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि अजित तोपनो ने कहा कि सरना धर्म हमारी संस्कृति है। हमें मिलजुल कर धर्म व संस्कृति को बरकरार रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सामूहिक सरना झंडा गाड़ा गया। दुर्गावती ओड़या व बिरसा मुंडा ने पूजा अर्चना कर झंडा गाढ़ा। मौके पर ओल्हान की महिला मंडल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को चोगे मुंडा, मसीह सोरेंग, पुण्य भेंगरा, बासुदेव मुंडा, मान सिंह बोदरा, जानकी टुटी, विमल गुडिया, वीणा हंस, शांति कंडुलना, दुमनिक कंडुंलना, शीला भेंगरा, सुषमा होरो ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण अजित ने, मंच संचालन राजेश बड़ाईक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तिलोक तोपनो, सोमा कोंगाड़ी, सुखराम तोपनो, सुकरू मुंडा, रमेश दास, सलोमी तोपनो, जयमनी कोंगाड़ी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में गुमला,सिमडेगा व खूंटी जिला के सरना धर्म के लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें