Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsResidents Protest Drain Construction During Road Widening in Kolebira
सड़क से उंची नाली बनाए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

सड़क से उंची नाली बनाए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

संक्षेप: कोलेबिरा के लचरागढ़ पंचायत भवन में एनएच अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण के दौरान नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध चर्चा का विषय रहा। ग्रामीणों ने कहा कि नाली सड़क से ऊँची बनाई जा रही है, जिससे उन्हें घर आने-जाने में परेशानी होगी।

Tue, 4 Nov 2025 11:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा के लचरागढ़ पंचायत भवन में सोमवार को एनएच के अधिकारियों, रोड निर्माण कंपनी एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में कोलेबिरा से मनोहरपुर तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान लचरागढ़ में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए विरोध को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क से काफी उंची नाली बनाई जा रही है। जिससे आम जनों को परेशानी होगी। लोगों को अपने घर आने जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क से लगभग 3 फीट नीचे सभी ग्रामीणों का मकान हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से अनुरोध किया कि रोड लेवल पर नाली बनाया जाय।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ताकि उन्हें घर घुसने निकलने में सुविधा हो। बैठक में एनएच अधिकारी राकेश पांडे ने बताया कि यह रोड निर्माण 2018 के डीपीआर के अनुसार हो रहे हैं। जिसमें रोड का लेवल देखकर काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों का सुविधा हो रही है तो अपनी मांग उच्च स्तरीय अधिकारियों के पास रखें। जिससे डीपीआर में बदलाव किया जा सके। डीपीआर में बदलाव के बाद भी इस समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि जब तक आपसी सहमति नहीं बनती तब तक लचरागढ़ में नाली निर्माण कार्य बंद रहेगा। बैठक में विष्णु साहू, नंदकिशोर अग्रवाल, शुक्र सिंह, संजय साहू, नाथन पांडा, विनय अग्रवाल, कालेश्वर नायक, नरेश साहू, अविनाश साहू, संजय मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।