जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया जल मीनार का निरीक्षण
ठेठईटांगर के केरिया पंचायत के चीरोबेड़ा और देवबहार में डीप बोरिंग का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लाखों की लागत से बनी जल संरचनाओं से पानी नहीं मिल रहा है, जिससे वे कुएँ और डाड़ी के पानी पर निर्भर हैं। जनप्रतिनिधियों ने नए बोरिंग कराने का आश्वासन दिया और दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया।

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के केरिया पंचायत के चीरोबेड़ा और देवबहार में डीप बोरिंग एवं जालमीनार का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि लाखों की लागत से बने जल संरचनाओं से आज तक किसी भी ग्रामीण के घर एक बूंद पानी नहीं पहुँच पाया है। नतीजतन ग्रामीण आज भी कुआँ और डाड़ी के पानी पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जो कि गरमी के दिनों में सुख जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक की लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों ने हर संभव नया बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से खिलवाड़ करने वाले दोषी संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा और जिप सदस्य कृष्णा बड़ाईक सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


