Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsRamrekha Festival Preparations DC Inspects Venue for Smooth Execution
रामरेखा महोत्सव को भव्य रूप देने में जुटा है जिला प्रशासन

रामरेखा महोत्सव को भव्य रूप देने में जुटा है जिला प्रशासन

संक्षेप: सिमडेगा में राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी के तहत डीसी कंचन सिंह ने अधिकारियों के साथ रामरेखाधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव के स्टेज का निर्माण ओरछा मंदिर के थीम पर हो रहा है। कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिसमें कलात्मक नृत्य और संगीत शामिल हैं।

Tue, 4 Nov 2025 02:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी को लेकर डीसी कंचन सिंह ने सोमवार को जिले के अधिकारियों के साथ सोमवार की शाम रामरेखाधाम का निरीक्षण किया। मौके पर डीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर दुकान लगाने, पार्किंग व्यवस्था करने का निर्देश दिया। रामरेखा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे स्टेज एवं दर्शक दीर्घा का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि मेले में विधि व्यवस्था के संधारण के लिए अधिकारियों एवं कर्मियो की प्रतिनियुक्ति की गई हे इसके अलावे पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निरीक्षण के बाद डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसी ज्ञानेंद्र, डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीपीओ बैजु उरांव, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने रामरेखा महोत्सव में सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिया ताकि मेले की विधि व्यवस्था में कोई गड़बडुी न हो। ओरछा मंदिर के थीम पर बना है रामरेखा महोत्सव का स्टेज: प्रथम राजकीय महोत्सव को भव्य रुप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर डीडीसी दीपांकर चौधरी खुद रामरेखाधाम में कैंप करते हुए एक एक चीजों पर बारिकी से नजर बनाए हुए हे। इधर महोत्सव को लेकर मध्यप्रदेश के ओरछा मंदिर के थीम पर महोत्सव का स्टेज की भव्यता देखते ही बन रही है। देश के कई नामचीन कलाकर महोत्सव में देगें प्रस्तुति: रामरेखा महोत्सव में देश के कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें। राज्य के प्रमुख नागपुरी कलाकार सह पदम श्री मुकुंद नायक, जिले के जगदीश बड़ाइक के अलावे मंगलवार को शाम 5:30 बजे बंगाल का छउ नृत्य का आयोजन होगा। इसके बाद शाम छह बजे नटवा नृत्य, 6:30 बजे प्रसिद्ध कलाकार शालिनी दुबे और शाम 7:30 बजे इंडियन आईडियल फेम पूजा चटर्जी अपनी प्रस्तुति देगें। इसी तरह बुधवार को भी शाम पांच बजे देश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार रविंद्र जोनी, शाम 6:30 बजे जगदीश बड़ाईक, शाम सात बजे प्रसिद्ध गायिका राधा श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुति देगें। बुधवार की रात आठ बजे से देश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम होगा।