Simdega News: श्री रामरेखा धाम विकास समिति के वरिष्ठ पदधारी का निधन, शोक
Simdega News: श्री रामरेखा धाम के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और कार्यालय प्रमुख करंजीत सिंह का बुधवार सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन से रामरेखा धाम विकास समिति और उनसे जुड़े लोगों में शोक छा गया। समिति ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सेवा भाव और योगदान को याद किया तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य देने की प्रार्थना की।

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। श्री रामरेखा धाम के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा कार्यालय प्रमुख करंजीत सिंह का बुधवार सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से श्री रामरेखा धाम विकास समिति सहित उनसे जुड़े लोगों में शोक की लहर है। श्री करंजीत सिंह धाम के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उनके समर्पण, सेवा भावना और योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन को समिति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। इस दुःखद घटना पर रामरेखा धाम विकास समिति की ओर से दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समिति ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालो में धाम के महंत अखण्ड दास जी महाराज, प्रधान संरक्षक दुर्गविजय सिंह देव, कौशल राज सिंह देव,ओमप्रकाश साहू, सहित धाम से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

