रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक आयोजित
सिमडेगा में रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक हुई, जिसमें महंत अखंड दास जी महाराज ने अध्यक्षता की। नई समिति का गठन किया गया, जिसमें ओपी साहू को सचिव बनाया गया। बैठक में धार्मिक जागरूकता और धाम के विकास पर चर्चा की गई। सभी नवचयनित पदधारियों को सम्मानित किया गया।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक मंगलवार को धाम परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता महंत अखंड दास जी महाराज ने की। बैठक में धाम के विकास, धर्म जागरुकता, धार्मिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा करते हुए समाज के सभी लोगों से संगठित रहते हुए ब्रहा्लीन रामरेखाबाबा के पद चिंहो पर चलने की अपील की गई। बैठक में नई समिति की भी घोषणा की गई। प्रधान संरक्षक डीबी सिंह देव ने नई समिति की घोषणा करते हुए बताया कि कोर समिति के द्वारा समिति का गठन किया गया है। उन्होंने नव चयनित समिति के पदधारियों एवं सदस्यो से समन्वय बनाकर धाम के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।
बैठक में उपस्थित महंत अखंड दास जी महाराज ने अपने आर्शीवचन में सभी लोगों को आर्शीवाद देते हुए नई समिति को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही हम सभी लोगों को सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ को किनारे रखकर समाजहित और राष्ट्रहित के लिए काम करते हुए धर्म जागरण करने की बात कही। मौके पर उमाकांत जी महाराज, तुलसीदास जी महाराज, कौशल राज सिंह देव, ओपी साहू, विनय लाल, श्यामलाल शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, कृष्णा बड़ाईक, ईश्वर साहू, लक्ष्मी नारायण सिंह, मुरारी केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे।ओपी साहू बने रामरेखाधाम समिति के सचिवरामरेखाधाम विकास समिति में महंत अखंड दास जी महाराज को एक बार फिर से अध्यक्ष पद पर आसीन किया गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेवारी ओपी साहू को दी गई। इनके अलावे अमरनाथ बामलिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ईश्वर प्रसाद साहू, जगदीश सिंह, तपेश्वर साहू, सुशील श्रीवास्तव, राजेंद्र मेहर, राधेश्याम प्रसाद, दीपनारायण दास, आनंद सिंह, संजीत प्रसाद, आदित्य सिंह जुदेव एवं पवन मित्तल को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण सिंह एवं मुरारी प्रसाद को उप सचिव, ओमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह को संगठन मंत्री, विकास साहू को मीडिया प्रभारी, कमल सेनापति को कार्यालय प्रभारी, गिरिशचंद्र गुप्ता को विधि प्रमुख, अमित कुमार को अंकेक्षक एवं भुवनेश्वर सेनापति को संपादक बनाया गया। इसके अलावे ग्रामीण विशेष क्षेत्र, नगर क्षेत्र और प्रखंड क्षेत्र के लिए भी प्रतिनिधियों का चयन किया गया। सभी नवचयनित पदधारियों एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


