अमन शांति की कामना के साथ लोगों ने अदा की रमजान के दुसरे जुमे की नमाज
रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। बच्चों ने भी रोजा रखा है और क्षेत्र में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी जा रही है। ठेठईटांगर की जामा मस्जिद में इमाम ने रमजान के महत्व के बारे में बताया और जकात देने की अपील की।

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबियो ने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे है। इस पाक माह में बच्चें भी रोजे रख इबादत कर रहे हैं। रोजा रखकर लोग क्षेत्र में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। इधर रोजे के दूसरे जुमे में मस्जिद में भी भीड़ देखी गई। ठेठईटांगर के जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज मुख्तार आलम ने रमजान महीने को अल्लाह के बरकत का महीना बताते हुए कहा कि इसी महीने में शबे-ए-कद्र में अल्लाह ने पैगम्बर हजरत मुहम्म्द साहब को कुरान का ज्ञान दिया था। उन्होंने कहा कि रमजान में जकात देना फर्ज है।
अपनी कमाई से कुछ हिस्सा निकाल कर खुदा की राह में खर्च किया जाना ही जकात है। उन्होंने लोगों से अल्लाह की इबादत करने की बात कही। इधर जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी रमजान के पहले जुमे के मौके पर रोजेदारों की काफी भीड़ उमड़ी। मौके पर विभिन्न मस्जिदों में पेशे इमामों ने माहे रमजान का रोजा रखते हुए इबादत करने की अपील की। वहीं सभी मस्जिदों में रात में तरावीह की भी नमाज में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जहां काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी तरावीह की नमाज अदा कर रहे है। फोटो पी27- ठेठईटांगर जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम धर्मावलंबी -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


