पहला मंगलवारी जुलूस में दिखी रामभक्ति

Mar 11, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में रामनवमी का पहला मंगलवारी जुलूस 10 मार्च को निकाला गया। विभिन्न अखाड़ा कमिटियों ने अस्त्र-शस्त्र और वादन के साथ महावीर चौक पर पूजा अर्चना की। 20 मार्च से नवरात्र शुरू होते ही पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 17 और 24 मार्च को भी मंगलवारी जुलूस निकाले जाएंगे।

पहला मंगलवारी जुलूस में दिखी रामभक्ति

सिमडेगा, प्रतिनिधि। रामनवमी का पहला मंगलवारी जुलूस 10 मार्च को निकाला गया। मौके पर शहर के विभिन्न अखाड़ा कमिटी अस्त्र-शस्त्र और वादन के साथ महावीर चौक पहुंचे। साथ ही जय श्रीराम का नारा लगाते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद शस्त्र कला और वादन का जौहर दिखाकर रामनवमी का माहौल बना दिए। बताया गया कि 20 मार्च से नवरात्र शुरू होते ही सभी अखाड़ों में पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सिमडेगा में रामनवमी से पूर्व 17 और 24 मार्च को भी मंगलवारी जुलूस निकाली जाएगी। वहीं 27 मार्च को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।