ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाएसडीओ के नेतृत्व में चला छापामारी अभियान

एसडीओ के नेतृत्व में चला छापामारी अभियान

एसडीएम महेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार की शाम चलाए गए छापामारी अभियान में चंडी होटल में छापामारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में एक कर्मी बिना...

एसडीओ के नेतृत्व में चला छापामारी अभियान
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 12 Jun 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलेबिरा प्रतिनिधि

एसडीएम महेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार की शाम चलाए गए छापामारी अभियान में चंडी होटल में छापामारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में एक कर्मी बिना मास्क लगाए नजर आया। एसडीओ के निर्देश पर दुकान संचालक को एक हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए सभी कर्मियो को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद एसडीओ रणबहादुर सिंह चौक पहुंचे जहां एक बाइक चालक बिना मास्क लगाए बाईक चलाते नजर आया। एसडीओ ने उसे पकडा और बिना मास्क लगाए सडक में नहीं घुमने की हिदायत देते हुए पांच सौ रुपए जुर्माना काटा। उन्होने चालक को फटकार लगाते हुए मास्क पहनने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने बाइक चालक को मास्क भी सौंपा। बताया गया कि एसडीएम महेंद्र कुमार शनिवार की शाम पांच बजे मुख्य चौक पर झारखंड सरकार के द्वारा लागू की गई 38 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के तुरंत बाद छापामारी अभियान चलाया। मौके पर बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें