
घर में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमडेगा में सदर थाना की पुलिस ने घर में चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की। शेख अराफत नामक युवक पर चोरी का आरोप था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और 20 हजार रुपए तथा चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की।
सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। घर में चोरी के एक मामले में सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि खैरन टोली स्कूल मोहल्ला निवासी शेख अराफत नामक युवक पर ईदगाह मोहल्ला निवासी सानिया फिरदौस ने अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि सानिया फिरदौस के लिखित आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 129/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की गई। सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए आरोपी शेख अराफत को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किए गए 20 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी का पायल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में एसआई अनुपम एक्का, एएसआई नसीम अख्तर शामिल थे। मौके पर इंस्पेक्टर भिखारी राम, थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


