जिले के सभी प्रखंडों में लगा जनता दरबार
डीसी कंचन सिंह के निर्देशन में सिमडेगा में सभी प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ जैसे आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड और भूमि विवाद के आवेदन प्रस्तुत किए। जलडेगा प्रखंड में दिव्यांग रूसबो तोपनो ने व्हीलचेयर की मांग की, जिसे तुरंत बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने उपलब्ध कराया।

सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश में जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में बीडीओ के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जनता दरबार में आवास योजना,पेंशन, राशन कार्ड एवं भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया। जलडेगा प्रखंड के जनता दरबार में बाकूटोली टांगिया गांव से आए दिव्यांग रूसबो तोपनो ने बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार के समक्ष व्हीलचेयर की मांग रखी।
मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बीडीओ ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। सहायता पाकर रूसबो तोपनो ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


