नन्ही परी फाउंडेशन की मदद से महिलाओं के बीच पैड वितरण
सिमडेगा के बीरू निवासी प्रेम कुमार ने किशरियों और महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड का वितरण किया। उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'पेडमैन' से प्रेरणा मिली। नन्ही परी फाउंडेशन के सहयोग से, वे हजारों लोगों तक पैड पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। बीरू निवासी प्रेम कुमार सोमवार को बीरू आंबाटोली के किशरियो व महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनके बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। कपिल शर्मा के फैन प्रेम कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार की पेडमैन फिल्म देखकर महिलाओं को पैड देने की प्रेरणा मिली और आज तक हजारों लोगों तक पेड़ पहुंचा चुका है। उन्होंने बताया कि पैड वितरण करने में नन्ही परी फाउंडेशन का सहयोग मिला है। संस्था हमेशा गरीब जरूरत मंद लोगो कि मदद करती है और ग्रामीण क्षेत्रों में पैड के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है जानकारी के अभाव में लोग गंदे कपड़े का प्रयोग करती है जिससे बीमारी का खतरा होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


