
लाभुक को मिला दो लाख रुपए बीमा राशि का भुगतान
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सुभासनी कुल्लू को 2 लाख रुपए का बीमा चेक प्रदान किया। डीसी कंचन सिंह ने लाभुक को चेक सौंपा और उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी तरह, बैंक ऑफ इंडिया ने बिलकन टोपनो को उनकी पत्नी के बीमा के तहत 2 लाख रुपए का भुगतान किया।
सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र के द्वारा एक लाभुक को दो लाख रुपए बीमा राशि का भुगतान किया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय में डीसी कंचन सिंह ने लाभुक सुभासनी कुल्लू को दो लाख रुपए का चेक दिया। मौके पर डीसी ने सुभासनी कुल्लू और उसके परिजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर उपस्थित बीओएम की अंचल प्रबंधक शीखा कुमारी चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बैंक खाता धारको का दो लाख का बीमा करती है जिसके लिए सलाना मात्र 436 रुपए का प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि खाता धारक की मृत्यु होने पर नोमिनी को दो लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ बैंक के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्रतिबद्ध है। मौके पर शाखा प्रबंधक आरआर पांडेय, एसी ज्ञानेंद्र, डीपीआरओ दयानदं कारजी आदि उपस्थित थे। इधर बैंक ऑफ इंडिया जलडेगा शाखा के द्वारा भी बीमा योजना के तहत लाभुक बिलकन टोपनो को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि लाभुक की पत्नी सुनीता टोपनो बैंक की खाता धारक थी और उनके खाते का बीमा किया गया था। सुनीता टोपनो के मृत्यु के बाद उनके पति बिलकन टोपनों को बीमा राशि का भुगतान किया गया है। -

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


