ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाकब्र पर्व को लेकर कब्रिस्तानों में तैयारी शुरू

कब्र पर्व को लेकर कब्रिस्तानों में तैयारी शुरू

दो नवंबर को आयोजित कब्र पर्व को लेकर कब्रिस्तानों में तैयारी शुरू हो चुकी है। मरियमपुर और सुंदरपुर कब्रिस्‍तान, सामटोली क्रब्रिस्तान, डिप्‍टीटोली, हेलेनपुर, कुबी टोली, सलडेगा कब्रिस्‍तान समेत अन्य...

कब्र पर्व को लेकर कब्रिस्तानों में तैयारी शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 31 Oct 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

दो नवंबर को आयोजित कब्र पर्व को लेकर कब्रिस्तानों में तैयारी शुरू हो चुकी है। मरियमपुर और सुंदरपुर कब्रिस्‍तान, सामटोली क्रब्रिस्तान, डिप्‍टीटोली, हेलेनपुर, कुबी टोली, सलडेगा कब्रिस्‍तान समेत अन्य कब्रिस्तानों में भी तैयारी जोरो पर है। रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। कब्रों की साफ-सफाई और कब्र पर लगे क्रूस की रंगाई भी की जा रही है। गौरतलब हो कि मसीही विश्वासी अपने मृत प्रियजनों की याद में यह पर्व मनाते हैं। इस दिन कब्रिस्तान में मिट्टी को समर्पित हो चुके लोगों को याद किया जाता है। यह उनकी भावना और अपनों से घनिष्ठता को दर्शाता है। इसी क्रम में कब्र पर फूल चढ़ाए जाते हैं। अगरबत्तियां व मोमबत्तियां भी जलाई जाती हैं। पुरोहितों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के बाद कब्रों पर पवित्र जल का छिड़काव भी किया जाता है।

सोहराई पर्व को लेकर तैयारी शुरू:

जिलेभर में इसाई धर्मावलंबी एक नवंबर को सोहराई का पर्व धुमधाम और सादगी के साथ मनाएंगे। मौके पर मवेशी की भी पूजा अर्चना कर मवेशियों के रोगमुक्‍त की कामना करेंगे। इधर बानो में भी सोहराई और कब्र पर्व को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। मसीही धर्मावलंबी अपने पूर्वजों के कब्रों की साफ सफाई और रंग रोंगन करने में जुटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें