गौवंशीय पशु तस्करी मामले में एक गिरफ्तार, गया जेल
सिमडेगा में पुलिस ने अवैध मवेशियों के कारोबार पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है। पूर्व जिप सदस्य संजय समीर सिंधिया को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सिमडेगा से तस्करी के लिए प्रति वाहन नौ हजार रुपए वसूलता था।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रतिबंधित मवेशियों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने सफलता हासिल की है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा गठित टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी रणवीर सिंह एवं उनके टीम के द्वारा पूर्व जिप सदस्य संजय समीर सिंधिया को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को ओडिसा के पूरी के शकुंतला होटल के पास से गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय सिंधिया गौ वंशीय पशुओं की तस्करी से खुले रुप से जुड़ा हुआ था और सिमडेगा जिला से तस्करो के वाहन को पार करवाने के लिए प्रति वाहन नौ हजार रुपए वसूली करता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


