तीन बच्चियों को रेस्क्यू कर पुलिस ने दो मानव तस्करों को दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में मुफस्सिल और एएचटीयू थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया और दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया। मानव तस्कर अमित गुप्ता और देवसमनी कुमारी बच्चियों को महानगर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और रेलवे टिकट भी जब्त किए।

तीन बच्चियों को रेस्क्यू कर पुलिस ने दो मानव तस्करों को दबोचा

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल और एएचटीयु थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बच्चियो को रेस्क्यु करते हुए दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की दोपहर प्रेसवार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मानव तस्कर अमित गुप्ता और स्थानीय देवसमनी कुमारी ने मिलकर तीन नाबालिग बच्चियों को महानगर ले जाने की फिराक में जुटा था। इसी क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली। जिसके आलोक में मुफस्सिल थाना और एएचटीयु थाना की पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर दोनों मानव तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं पुलिस ने तीनों बच्चियों को उनके परिजनो के हवाले कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने एएचटीयू थाना कांड संख्या 01 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाईल और तीन रेलवे टिकट भी जब्त कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।