समसेरा चर्च परिसर में हुई डकैती कांड में पांच अंतर्राज्जीय अपराधी गिरफ्तार
सिमडेगा में बोलबा थाना के समसेरा चर्च पल्ली परिसर में पुरोहितो के साथ मारपीट और डकैती के मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुरोहितो से छह लाख रुपए लूटे और मारपीट की।...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बोलबा थाना के समसेरा चर्च पल्ली परिसर में पुरोहितो के साथ हुए मारपीट और डकैती मामले में पुलिस ने पांच अंतर्राज्जीय अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी एम अर्शी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपराधियों ने पुरोहितो से करीब छह लाख रुपए नगद लूटपाट करते हुए पुरोहितो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आने वाले पांचो अपराधी सीमावर्ती राज्य ओडिसा के है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 21 हजार रुपए नगद बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में दिलीप बरवा, विकास केरकेटटा, अमित केरकेटटा, सुनील लखवा और दीपक सिंह शामिल है।
अपराधियों के पास से पुलिस ने आठ जोड़ा हैण्ड ग्लब्स, आठ पीस हैडबैंड, आठ पीस मास्क, जिन्स पैन्ट, सर्ट एक जोड़ा जूता, मोजा एवं मोबाईल फोन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि कांड के उदभेदन में पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का रिवॉर्ड दिया है। मौके पर डीएसपी रणवीर सिंह, कुरडेग इंस्पेक्टर विनोद प्रजापति, थाना प्रभारी संतोष कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आठ जून की रात अपराधियों ने पुरोहितो के आवास पर धावा बोलते हुए फा इग्नासियुस टोप्पो, फा अगुस्टी डुंगडुंग और फा रोशन सोरेंग के साथ मारपीट करते हुए करीब छह लाख रुपए की डकैती कर फरार हो गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


