पशु तस्करी के आरोपी को ने पुलिस ने भेजा जेल
सिमडेगा में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में फैसल हुसैन को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। फैसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित मवेशी को जब्त...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 27 Dec 2024 06:44 PM

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में फैसल हुसैन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। फैसल के खिलाफ मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 10/24 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी फैसल इटकी थाना के कुरगी गांव निवासी है। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने तीन अगस्त को प्रतिबंधित मवेशी को जब्त किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।