यात्री बस से 27 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सिमडेगा में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में नालंदा के जयपाल पासवान को गिरफ्तार किया। रविवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि राउरकेला से गांजा लाने वाली बस की सूचना पर कार्रवाई की...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी बिहार के नालंदा निवासी जयपाल पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की शाम समाहरणालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि राउरकेला से गया जा रही एक यात्री बस गांजा सप्लाई होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आलोक में एसडीपीओ बैजु उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा बांसजोर ओपी क्षेत्र के खम्मन टांड़ में चेकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने गांजा लेकर जा रहे जयपाल पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए गांजा की बाजार में मुल्य करीब साढ़े 13 लाख रुपए बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


