पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में लिया भाग

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

बिमल कुमार और सत्यनारायण सोनी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम ने 134वें एपिसोड में एथलेटिक्स और गर्मियों में लू से बचने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न राज्यों के पे पदार्थों के सेवन का सुझाव दिया। कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित थे।

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में लिया भाग

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के एलिस शैक्षणिक संस्थान के निदेशक बिमल कुमार, संस्था के सदस्य सत्यनारायण सोनी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 134वां एपिसोड मन की बात लाइव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एथलेटिक्स, गर्मी में लू से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न राज्यों के विभिन्न प्रकार के पे पदार्थ का सेवन कर गर्मी से बचाव का सुझाव दिया। मौके पर देवाशीष कुमार, दीपिका कुमारी, वाणी कुमारी, युवराज कुमार, पूनम कुमारी, सुष्मिता आदि लोग उपस्थित थे। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।