ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाप्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद ने चलाया छापामारी अभियान

प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद ने चलाया छापामारी अभियान

प्‍लास्टिक मुक्‍त शहर बनाने को ले नप के द्वारा गुरुवार को साप्‍ताहिक हाट बाजार परिसर में प्‍लास्टिक के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। सिटी मैनेजर अकाश डेविड सिंह और प्रफुल्‍बोदरा की अगुवाई में चले...

प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद ने चलाया छापामारी अभियान
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 01 Nov 2019 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

प्‍लास्टिक मुक्‍त शहर बनाने को ले नप के द्वारा गुरुवार को साप्‍ताहिक हाट बाजार परिसर में प्‍लास्टिक के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। सिटी मैनेजर अकाश डेविड सिंह और प्रफुल्‍बोदरा की अगुवाई में चले अभियान में बाजार में लगाए गए दुकानों की जांच करते हुए प्‍लास्टिक जब्‍त किया गया। वहीं कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। सिटी मैनेजर ने कहा कि प्‍लास्टिक मुक्‍त जिला बनाने में सभी लोग सहयोग करें और अपने दैनिक दिनचर्या में प्‍लास्टिक का उपयोग नहीं करते हुए अन्‍य वैकल्पिक साधन का उपयोग करें। मौके पर कई नप कर्मी उपसिथत थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें