जनता का विश्वास ही मेरी असली शक्ति: फुलसुंदरी
सिमडेगा नगर परिषद चुनाव में प्रत्यासी फुलसुन्दरी देवी ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिला आशीर्वाद उनके लिए सम्मान और प्रेरणा है। उन्होंने विजयी प्रत्याशी ओलीभर लकड़ा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनप्रतिनिधि मिलकर नगर क्षेत्र के विकास में योगदान दें। फुलसुन्दरी देवी को 3632 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्यासी फुलसुन्दरी देवी ने शहर की जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव में मिला आशीर्वाद उनके लिए सम्मान और प्रेरणा दोनों है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सुना और समर्थन दिया, वह हमेशा उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी रहेगा। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पद के विजेता ओलीभर लकड़ा को विशेष रूप से आशीर्वाद दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर क्षेत्र के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। फुलसुन्दरी देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा भरोसा दिखाया है और वह चाहती हैं कि यह भरोसा और एकजुटता के साथ आगे भी कायम रहे।
ताकि नगर परिषद का हर वार्ड विकास और सहयोग की मिसाल बन सके। गौरतलब है कि नप चुनाव में फुलसुंदरी देवी को 3632 वोट प्राप्त हुए और वे तीसरे स्थान पर रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



