ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाक्षेत्र के लोग संघर्ष में अपना जीवन बिताते आए है: एनोस

क्षेत्र के लोग संघर्ष में अपना जीवन बिताते आए है: एनोस

प्रखंड के टाटी पंचायत के कुटुंगिया ओड़गा एवं परबा में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में झापा युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का...

क्षेत्र के लोग संघर्ष में अपना जीवन बिताते आए है: एनोस
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 09 Jun 2023 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टाटी पंचायत के कुटुंगिया ओड़गा एवं परबा में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में झापा युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा या क्षेत्र शुरु से ही संघर्ष करता आया है क्षेत्र के लोग संघर्ष में अपना जीवन बिताते आए हैं। और वर्तमान सरकार और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण क्षेत्र का विकास रुक गया है। शुरुआती दौर में यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा जहां पर विकास की किरण नहीं पहुंची। लेकिन जैसे ही वे मंत्री बने , क्षेत्र में जनता की कई मांगों को पूरा करने का कोशिश किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की कई चीर परिचित मांगें भी उनके शासनकाल में पूरी हुई। एनोस ने कहा कि झारखंड पार्टी फिर से अपने पुराने रूप में इस क्षेत्र में विकास करने के लिए कृत संकल्पित है इसलिए सभी झारखंड पार्टी का सहयोग करें। झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का ने कहा वर्तमान समय युवाओं को आगे आकर समाज की सोच एवं समाज में फैली व्याप्त बुराइयों को दूर करने की बात कही। उन्होंने सभी युवाओ को झारखंड पार्टी का सहयोग करने की बात कही। मौके पर अमन खेस, नुवेल हेरेंज, जोसेफ डुंगडुंग, रितु नायक, राजू नायक, रसाल ख़लखो, आंकित सुरीन, चिराग बाड़ा, दिनेश मांझी, मुकुट कंडुलना, संतोष साहू, सुजीत कुमार साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें