शांतिपूर्ण-सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं गणवतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा
कुरडेग में सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ नैमन कुजूर की अध्यक्षता में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का निर्णय लिया। पुलिस निरीक्षक ने मूर्ति विसर्जन दिन में करने की अपील की। बानो प्रखंड कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई।

कुरडेग,बानो, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ नैमन कुजूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीओ किरण डांग, पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी संतोष राय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी लोगों के द्वारा सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण वातावरण में सफल कराने हेतु पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिये। वहीं पुलिस निरीक्षक ने मूर्ति विसर्जन दिन में ही करने की अपील की। मौके पर मुखिया उर्मिला कुजूर, प्रतिभा कुजूर, जगेश्वर प्रधान, नुसरत प्रवीण, अशोक दास, सफार अली, एसआई अजयेन्द्र सिंह, विरेन्द्र मूर्मू आदि उपस्थित थे।
उधर बानो प्रखंड कार्यालय सभागार में गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 26 जनवरी को होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित की गई। साथ ही होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, डॉ. मनोरंजन कुमार, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, संतोष साहु, स्मिथ कुमार सोनी, डॉ. दुलमी बुढ़उली, भुवन तिजेंद्र यादव, आनंद कुमार, मेरी तोपनो, आशा देवी, सुजाता बेक आदि उपस्थित थे। उधर जलडेगा में भी गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




