होली को लेकर बस स्टैंड में बढ़ी चहल-पहल
Mar 01, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
सिमडेगा में होली पर्व के नजदीक आते ही बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मुख्य बस स्टैंड से लेकर विभिन्न रूटों तक बसों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है और कई लोग बसों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली पर्व करीब आते ही बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के मुख्य बस स्टैंड से लेकर अलग-अलग रूटों पर चलने वाली यात्री वाहनों में लोगों की लंबे समय बाद ऐसी चहल-पहल देखने को मिल रही है। रविवार को बिहार की ओर जाने वाली बसो में स्टैंड में काफी भीडभाड़ देखी गई। इधर कई बसो में लोग टूल पर सफर करते नजर आए। वहीं कई रूटों पर अतिरिक्त यात्रियों के कारण बसों में खड़े होकर भी लोग सफर करने को मजबूर दिखे। वहीं बस संचालकों का कहना है कि होली के कारण प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



