Simdega News: यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर यात्री घायल
Simdega News: कोलेबिरा में सिमडेगा से रांची जाने वाले शिवम यात्री बस ने एक पेड़ से टकरा कर एक दर्जन यात्रियों को घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और प्रशासन ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया।

Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। सिमडेगा से रांची जाने वाली शिवम नामक यात्री बस ने कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय के समीप एक पेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया गया कि सिमडेगा से रांची जाने वाली शिवम नामक यात्री बस जैसे ही कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंची विपरीत दिशा से एक तेजी गति से आ रही है ट्रक को बचाने के क्रम में एक आम के पेड़ को जोरदार ठोकर मारी। ठोकर मारते ही बस में कोहराम मच गया।
घायलों की जानकारी
बस से यात्रियों की रोने और चिल्लाने की आवाज आने लगी। बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण बस की ओर दौड़ पड़े और बस दुर्घटना में घायल पड़े बस यात्रियों को बस से बाहर उतारा। इधर जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली सभी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस एवं अपने वाहन से तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। घायल यात्रियों में रोहन तिर्की, रिचा देवी, सुरेखा देवी, सुगंती कुमारी, करण कुमार, जसमीत कुमारी, अर्पण हंस, शशि डुंगडुंग, एंजेला केरकेट्टा, वीर योगी, अनीता देवी, प्रमोद किंडो, दुर्ज आर्या के अलावे अन्य यात्री घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रमोद किंडो, दर्ज आर्य और अनीता देवी को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा रेफर कर दिया。


