जल कर शुल्क निर्धारण को लेकर समीक्षा बैठक
डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अभियंताओं ने भाग लिया। योजनाओं का ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण और जलकर शुल्क का निर्धारण किया गया। सभी कार्यों का निष्पादन समय-सीमा में सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ सहित सभी विभागों के कनीय अभियंताओं ने ने भाग लिया। बैठक में योजनाओं का ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण सुनिश्चित करना। ग्रामवार जलकर शुल्क का निर्धारण करना आदि की विंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


