प्रकृति का लुत्फ उठाने पहुंचे सतकोठा पर्यटन स्थल
वर्ष 2025 के आगमन के लिए लोग उत्साहित हैं। जलडेगा के सतकोठा पर्यटन स्थल पर नववर्ष के मौके पर हजारों पर्यटक आते हैं। यह स्थल लुढ़गी नदी के किनारे स्थित है, जहां सात कुएं बने हैं। लोग यहां प्राकृतिक...

जलडेगा, प्रतिनिधि। वर्ष 2025 दस्तक देने वाला है। लोग सन् 2024 को अलविदा कहने और सन् 2025 के स्वागत की तैयारी करने लगे हैं। इधर जिले के पर्यटन स्थलों में हसीन वादियां प्रकृति प्रेमियों को आवाज देने लगी है। युवा वर्ग में नए वर्ष के स्वागत को लेकर उत्साह है। यहां नववर्ष में सीमावर्ता राज्य ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी सैलानियों के आने का सिलसिला लगा रहता है। इसके अलावे प्रखंड के कई प्राकृतिक स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जलडेगा के कोनमेरला पंचायत का सतकोठा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल में एक है। जहां प्रकृति का लुत्फ उठाने नववर्ष पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। सतकोठा पर्यटन स्थल लुढ़गी नदी पर है। जहां बड़े से चट्टान को नदी की धार ने काट कर सात कुआं बना दिया है, जिससे नदी बहकर आगे जाती है। पर्यटन स्थल केचारों ओर जंगली पेड़,पहाड़ अलग छटां बिखेरते है। जबकि जिला मुख्यालय से सतकोठा की दूरी 40 किमी है।
जलडेगा का सतकोठा पर्यटन स्थल
दूरी :जलडेगा से दस किमी
क्या देखें: पानी की धार से पत्थर पर बने सात कुआं
कब जाएं: सुबह आठ बजे केबाद
कब लौटे: चार बजे तक लौटे
ऐसे पहुंचे सतकोठा
जलडेगा से सतकोटा की दूरी दस किमी है। सिमडेगा से बस से सतकोठा पहुंचा जा सक ता है। वहीं जलडेगा प्रखंड मुख्यालय से बस, ऑटो व मोटर साईकिल से भी पहुंचा जा सकता है। नए साल के मौके पर उक्त स्थान में काफी संख्या में लोग पिकनिक के लिए आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।