नए फादर डीन रफायल केरकेट्टा का दिलायी गई शपथ
लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च में नए फादर डीन रफायल केरकेट्टा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। फादर यूजिन टोप्पो को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया। पूर्व डीन फादर राजेश केरकेट्टा ने नए डीन को गिरजाघर की चाबी सौंपी और शपथ दिलाई।

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर नए फादर डीन रफायल केरकेट्टा का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके अलावा एसिस्टेंट के रूप में फादर यूजिन टोप्पो को शपथ ग्रहण कराया गया। मालूम हो कि इससे पूर्व लचरागढ़ भिखारिएट के डीन व पल्ली पुरोहित के रूप में फादर राजेश केरकेट्टा नियुक्त थे तथा कार्यकाल पूरा होने के बाद सिमडेगा धर्म बिशप के निर्देशानुसार फादर रफायल केरकेट्टा को फादर डीन एवं पल्ली पुरोहित नियुक्त किया गया। मौके पर फादर राजेश केरकेट्टा ने नए डीन को गिरजाघर की चाभी एवं रजिस्टर सौपंते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


