Simdega News: एनसीसी कैडेट छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

Simdega News: रक्षाबंधन के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की एनसीसी कैडेट छात्राओं ने थाना पहुँचकर पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्रों ने थाना प्रभारी से बातचीत कर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Simdega News: एनसीसी कैडेट छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की एनसीसी कैडेट छात्राओं ने गुरुवार को थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी। थाना परिसर में छात्राओं ने थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई सोनू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी अमित कुमार से बातचीत कर पुलिस की कार्यप्रणाली एवं थाना में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने छात्राओं को पुलिस की जिम्मेदारियों और समाज की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दीपांकर पंडा, केपी बारीक एवं शिक्षिका शिल्पी शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।-

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाSimdega News: एनसीसी कैडेट छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी