ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा में एनसीसी कैडेट ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह मनाई। प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा ने ध्वजारोहण किया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई के बारे में बताया। सिमडेगा कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी हुआ जिसमें लगभग 40 कैडेट शामिल हुए।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एनसीसी कैडेट ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह शनिवार को मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा ने ध्वजारोहण किया एवं एनसीसी कैडेट राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में 7 से 10 मई के बीच किया जाना है। उन्होंने कैडेट्स एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी संगठनों ने बर्बरता पूर्वक 26 लोगों को गोलियों से भून दिया था। जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने 6 ,7 मई 2025 को दिया। हमारी सेना ने 9 प्रमुख आतंकी संगठनों के शिविर को ध्वस्त किया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा उन लोगों का कसूर किया था जिनकी प्राण ली गई। उन्होंने कैडेट्स और विद्यार्थियों से कहा हम सबको अपने कर्तव्य को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करनी चाहिए ताकि हमारा देश विकसित राष्ट्र बन सके ताकि पड़ोसी मुल्क हमें आंख उठा कर देखने से पहले कांपने लगे। कार्यक्रम में शिक्षक अजीत कीड़ो, संजीव कुमार, सुषमा शबनम बा, संध्या एक्का, सुमंत कुमार सिंह, कुमार दीपक, विक्रांत खाखा, राहुल कुमार नितेश होता, अजय मेहता, अमन राज,कुंदन कुमार, एवं मोहम्मद हसन गजाली आदि उपस्थित थे。
सिमडेगा कॉलेज में नुक्कड़ सभा का आयोजन
शनिवार को सिमडेगा कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रथम वर्षगांठ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में लगभग 40 कैडेट शामिल हुए। प्राचार्य एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. जितेश पासवान ने कैडेट्स को नाटक हेतु बधाई दिया। कार्यक्रम में कैडेट निशा कुमारी, मनोज कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


