सिमडेगा कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन
सिमडेगा कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के युवाओं ने जल प्रदूषण, भूकंप चेतावनी प्रणाली, हाइड्रोलिक लिफ्ट आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और युवा प्रतिभाओं ने अपने आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के युवाओं ने भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में युवाओं ने अनेक महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें जल प्रदूषण एवं उससे बचाव, भूकंप से पूर्व चेतावनी प्रणाली, फसलों को जानवरों से बचाने के उपाय, हाइड्रोलिक लिफ्ट का कार्य सिद्धांत, ग्रहण के कारण, हवा को स्वच्छ रखने के तरीके, पाचन क्रिया एवं हृदय की कार्यप्रणाली, तथा चंद्रयान का मॉडल विशेष रूप से सराहनीय रहे।
प्रदर्शनी के दौरान प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी। उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य देवराज प्रसाद, रोशन कुमार, प्राध्यापक कौशिक कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मौके पर घोषित विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवम केशरी, आयुष सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


