परिणय सूत्र में बंधी हॉकी खिलाड़ी कुमुदनी कुल्लू
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमुदनी कुल्लू ने रविवार को तामड़ा गांव निवासी अमित सोरेंग के साथ विवाह किया। इस समारोह में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद समेत कई लोग शामिल हुए और वर-वधू को बधाई दी। विवाह...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमुदनी कुल्लू शादी रविवार को परिणय सूत्र में बंधी। हॉकी खिलाड़ी का विवाह सदर प्रखंड के तामड़ा गांव निवासी अमित सोरेंग के साथ हुई है। हॉकी खिलाड़ी के विवाह समारेाह में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद सहित कई लोग शामिल हुए और वर वधू को बधाई देते हुए उनके उज्जवल एवं खुशहाल जीवन की कामना की। विवाह की सभी रस्म करंगागुड़ी चर्च में धर्मविधि के साथ सम्पन्न हुई। विवाह समारोह में पी टोप्पो, तिंतुस बाड़ा, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अल्फा केरकेट्टा, मक्सीमा एक्का, रंजिता मिंज, अल्बिना तिर्की, इभा केरकेट्टा, रेशमा सोरेंग, निक्की कुल्लू ,एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, राहुल तिर्की, समीर डुंगडुंग सहित कई राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।