अमन शांति की कामना के साथ लोगों ने अदा की रमजान के दुसरे जुमे की नमाज

Feb 28, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। बच्चों ने भी रोजा रखा है और मस्जिदों में भीड़ देखी जा रही है। इमाम हाफिज मुख्तार आलम ने रमजान को अल्लाह की बरकत का महीना बताया और जकात देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अमन शांति की कामना के साथ लोगों ने अदा की रमजान के दुसरे जुमे की नमाज

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबियो ने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे है। इस पाक माह में बच्चें भी रोजे रख इबादत कर रहे हैं। रोजा रखकर लोग क्षेत्र में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। इधर रोजे के पहले जुमे में मस्जिद में भी भीड़ देखी गई। ठेठईटांगर के जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज मुख्तार आलम ने रमजान महीने को अल्लाह के बरकत का महीना बताते हुए कहा कि इसी महीने में शबे-ए-कद्र में अल्लाह ने पैगम्बर हजरत मुहम्म्द साहब को कुरान का ज्ञान दिया था। उन्होंने कहा कि रमजान में जकात देना फर्ज है।

अपनी कमाई से कुछ हिस्सा निकाल कर खुदा की राह में खर्च किया जाना ही जकात है। उन्होंने लोगों से अल्लाह की इबादत करने की बात कही। इधर जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी रमजान के पहले जुमे के मौके पर रोजेदारों की काफी भीड़ उमड़ी। मौके पर विभिन्न मस्जिदों में पेशे इमामों ने माहे रमजान का रोजा रखते हुए इबादत करने की अपील की। वहीं सभी मस्जिदों में रात में तरावीह की भी नमाज में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जहां काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी तरावीह की नमाज अदा कर रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।