Simdega News: मशरूम उत्पादन से किसान बढ़ाएं अतिरिक्त आय: माधुरी टोप्पो
Simdega News: सिमडेगा में जिला उद्यान कार्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में किसानों, विशेषकर महिलाओं को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उपयुक्त वातावरण, बेड निर्माण, स्पॉन उपयोग, और विपणन की जानकारी से अवगत कराया गया। प्रमुख अधिकारियों ने किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। उद्यान विकास योजना के तहत जिला उद्यान कार्यालय के तत्वावधान में पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पाकरटांड़ के कैरबेड़ा पंचायत भवन में हुआ। प्रशिक्षण में किसानों, विशेषकर महिला किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने, बेड बनाने, स्पॉन के उपयोग, रख-रखाव, रोग एवं कीट प्रबंधन, कटाई और विपणन की जानकारी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को आगामी उत्पादन सत्र में प्रति किसान 30 मशरूम उत्पादन बैग की इकाई उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। समापन समारोह में जिला उद्यान पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरएर किए।
उन्होंने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर मुखिया विनिता बाड़ा, कृषि निरीक्षक सामु साहू, उद्यान मित्र दीपिका लकड़ा, विनायका एंटरप्राइजेज के कर्मी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। -


