केसों के निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखे थानेदार: एसपी

Jan 20, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा में एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में सभी थाना के केसों की समीक्षा की गई और अपराध नियंत्रण व गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। एसपी ने थानाप्रभारियों को कई निर्देश दिए और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

केसों के निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखे थानेदार: एसपी

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में एसपी ने क्राइम मीटिंग कर सभी थाना के केस रिव्यू करने के साथ क्राइम कंट्रोल और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा कर कई निर्देश दिया। उन्होंने क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित केस और सभी थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही एसपी ने थाना वाइज केसों की समीक्षा करते हुए केसों के निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ एसपी ने गणतंत्र दिवस और गांधी मेला के दौरान होने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थाना प्रभारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने जिले का सौहार्द बनाए रखने के लिए भी सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। क्राइम मीटिंग में सभी थानों के लंबित कांडो का रिव्यू करते हुए एसपी ने अनुसंधान की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ हीं अपराध नियंत्रण, नक्सल नियंत्रण आदी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में एलआरपी आदि अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव, डीएसपी रणवीर सिंह, सहित सभी पुलिस इंस्पेक्टर और थानेदार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;