विधायक ने उठाया खराब चापानाल और जलमीनार की मरम्मत का मुद्दा

Mar 13, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा के विधायक विक्सल कोंनगाड़ी ने बजट सत्र के दौरान कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में खराब चापानाल और जलमीनार की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि कई गांवों में जल संकट है, जिससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मरम्मत की मांग की और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की प्राथमिकता की आवश्यकता बताई।

विधायक ने उठाया खराब चापानाल और जलमीनार की मरम्मत का मुद्दा

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विधायक विक्सल कोंनगाड़ी ने बजट सत्र के दौरान जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में खराब पड़े चापानाल और जलमीनार की समस्या को उठाया है। उन्होंने सदन के माध्यम से कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में चापानाल और जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।विधायक ने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक आने के साथ ही पानी की जरूरत और भी बढ़ जाती है, लेकिन कई जगहों पर चापानाल और जलमीनार खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है।

इससे विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है।उन्होंने सरकार से कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष सर्वे कराकर सभी खराब पड़े चापानाल और जलमीनार की पहचान करते हुए मरम्मत कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए विभाग को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।